उत्तराखंड सचिवालय में जल्द होगी पार्किंग की समस्या का निदान

0 min read

उत्तराखंड सचिवालय में पार्किंग की समस्या का जल्द ही निदान होने जा रहा है। सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के पीछे पार्किंग बनाई जा रही है, जिसमें 60 से 70 वाहनों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा। इसमें काफी तेजी से काम हो रहा है। इसके अलावा राजपुर रोड से गेट नंबर 3 की ओर भी एक छोटा पार्किंग तैयार किया जा रहा है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय संघ ने अपील की थी कि पार्किग समस्या का निदान किया जाए जिसमें मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की इस समस्या का निदान करते हुए 66 लख रुपए पार्किंग की लिए स्वीकृत किए थे। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेरा ने कहा कि सचिवालय के सभी अनुभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सभी अनुभागों में आरो लगाने की भी मांग सचिवालय संघ में की थी, जिस पर भी अमल किया गया है और अब सभी अनुभागों में आरो लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सचिवालय कर्मचारी प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। कर्मचारी कल्याण कोष के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours