नए साल के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तय की प्राथमिकताएं

उत्तराखंड में नए साल में पुलिस ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। प्राथमिकताओं को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस की तत्परता और यातायात व्यवस्था, साइबर क्राइम कंट्रोल जैसे विषय प्राथमिकताएं प्रमुख है।
उनका कहना है कि उत्तराखंड पुलिस अपनी प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। महिलाओं की सुरक्षा में किसी तरह से कोई कोताही नहीं होगी, जो कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि अंकिता भंडारी कांड में भी पुलिस ने गंभीरता के साथ में काम किया है। यही वजह है कि अभी तक आरोपियों को जमानत नहीं मिल पाई है। उत्तराखंड राज्य को ड्रग फ्री राज्य बनाने के लिए भी पुलिस अभियान चलाएगी। आने वाले दिनों में नए कानून की पुलिस जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 15-15 दिन की जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यातायात व्यवस्था को भी मजबूत करने पर फोकस होगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours