उत्तराखंड में कृषि भूमि खरीदने और बेचने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सभी भूमि के करे और विक्रय के वक्त इसकी पूरी जांच की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कृषि भूमि खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदेश में सख्त भू कानून की मांग कर रहे स्थानीय लोग लगातार ये मुद्दा उठा रहे थे कि कृषि भूमि को बाहरी राज्यों के लोग आकर खरीद रहे हैं। इसके लिए पूर्व में भू-कानून बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की समिति बनाई गई थी। धामी सरकार ने कैबिनेट में ये निर्णय लिया था कि राज्य में भूमि खरीदने वाले की पहले पृष्ठभूमि और मकसद की जांच होगी। उसके बाद अनुमति दी जाएगी। तब सीएम धामी ने कहा था कि प्रदेश में जमीन बेरोक-टोक खरीदी जाती थी, लेकिन अब पूरी पृष्ठभूमि जांचने के बाद अनुमति दी जाएगी।
+ There are no comments
Add yours