मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार के इस निर्णय से पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। इसके साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है। इतना ही नहीं पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत किया गया है। 6वां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।
+ There are no comments
Add yours