लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का अनावरण 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 48 दिनों तक मंडल पूजा की जाएगी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा के देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करेंगे। रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 किलो का घंटा लगाया जा रहा है जिसके निर्माण में लागत 25 लाख रुपये आई है और 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे।
+ There are no comments
Add yours