प्रेस विज्ञप्ति
देहरा दून 31 दिसंबर नेताजी संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारियों के बीच से बनाए जाने के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया ज्ञापन में समिति द्वारा कहा गया महोदय नेताजी संघर्ष समिति आपसे अनुरोध करती है कि राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी के बीच से ही बनाया जाए तथा जो भी बने हुए अधिकार संपन्न हो समिति के प्रभात डंडरियाल व आरिफ़ वारसी ने कहा कि यदि सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष आंदोलनकारियों के बीच का होगा तो वह आंदोलनकारियों की समस्या का हल करने में सक्षम होगा समिति चाहती है कि युवा आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती को उपाध्यक्ष बनाया जाए क्योंकि वह लगभग सभी आंदोलनकारियों को जानते हैं पहचानते हैं तथा सब के सुख-दुख में शरीक होते हैं और वह ये जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हैं समिति आशा करती है कि आप शीघ्र उपाध्यक्ष पद की घोषणा कर राज्य अधिकारियों को एक तोहफा नववर्ष के उपलक्ष पर देंगे
राज्य आंदोलनकारियों को ही दी जाए राज्य आंदोलनकारी परिषद की जिमेदारी

+ There are no comments
Add yours