8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 79 लाख वोटरों की गणना शुरू

1 min read
  1. उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे और भरवाएंगे। अगर कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिला तो बीएलओ तीन बार विजिट करेंगे। प्रदेश के 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को फार्म दिए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए ECI ने ‘Book a Call with BLO’ फीचर लॉन्च किया है http://voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECI-NET ऐप से एक क्लिक पर BLO से कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के 2 दिन के अंदर BLO खुद संपर्क करेगा।
    2003 की वोटर लिस्ट CEO उत्तराखंड की वेबसाइट http://ceo.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। नाम, पिता/पति का नाम, गली-मोहल्ले से सर्च कर सकते हैं। डॉ. जोगदंडे ने कहा कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल आएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। 15 सितंबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। 1 जुलाई 2026 अर्हता तिथि मानी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक हुई। उत्तराखंड के 11733 बूथों पर दलों ने 22823 बूथ लेवल एजेंट तैनात कर दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours