उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर यूसीसी को लेकर लोगों को भ्रम में रखने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि यूसीसी को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। यूसीसी कब लागू होगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उच्च की चेयरपर्सन रंजना देसाई ने 6 महीने पहले ही कह दिया था कि कमेटी की रिपोर्ट सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री का रहे हैं कि अभी रिपोर्ट उनको नहीं मिली है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ बयान बाजी हो रही है और सरकार अपना उल्लू सीधा करना चाह रही है।
+ There are no comments
Add yours