उत्तराखंड के चारों धामों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की पहल तेज

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम को हवाई सेवाओं से जोड़ने की पहला तेज कर दी गई है। इससे न केवल चारों धामों की यात्रा शुभम होगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। केदारनाथ धाम में हर साल भारी तादाद में तीर्थयात्री हेली सेवा के जरिए दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की सीईओ सोनिका के मुताबिक देहरादून से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल और देहरादून से मसूरी, चंपावत से हल्द्वानी और खरसाली से गंगोत्री तक हेली सेवाएं शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए हेलिपैड की फिजिबिलिटी चेक की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि

प्रदेश में उड़ान योजना के तहत सभी जिलों को जोड़ने के प्रयास शुरू किए गए थे। करीब सभी जिले हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। कुछ नए रूट हैं, जिन पर मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इन क्षेत्रों में भी हवाई सेवा शुरू होगी। युकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि भीमताल के नौकुचियाताल में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से निरीक्षण किया गया है। इससे भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, कैंची धाम व घोड़ाखाल आदि क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बागेश्वर के गरुड़ में लंबे इंतजार के बाद मेलाडुंगरी हेलीपेड पर हेलीसेवा का ट्रायल संपन्न हुआ है। अधिकारियों ने ट्रायल को सफल बताया है। अब हेलीपैड से देहरादून और हल्द्वानी के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours