पीडब्ल्यूडी ने समय से पूरा कर लिया टारगेट

1 min read

उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रदेश की सड़कों में पैच वर्क सहित तमाम कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया है। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया और पैच वर्क का कार्य अनवरत चलता रहता है और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर सड़कों के पैच वर्क को पूरा करने के निर्देश दिए थे। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इस कार्य को पीडब्ल्यूडी विभाग ने काफी तेजी के साथ पूरा किया। हालांकि इस बीच राजधानी देहरादून में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इस दौरान भी राजधानी दून की सड़कों के सभी पैच वर्क समय सीमा पर पूरे कर लिए गए और गड्ढा मुक्त सड़क की परिकल्पना को साकार करने में पीडब्ल्यूडी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष दीपक कुमार के कहा कि चाहे रोड कटिंग की प्रक्रिया हो, पैच वर्क का कार्य हो, सड़कों के निर्माण का कार्य हो या बाकी अन्य कार्य उसको समय से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। किसके साथ-साथ गुणवत्ता को लेकर भी कहीं पर किसी तरह से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसकी थर्ड पार्टी से ऑडिट भी कराई जाती है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours