आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी अपने संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ मतदाताओं को अभी अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 24 दिसंबर को देहरादून में युवा मोर्चा और अनेक सामाजिक संगठन के साथ दल के कार्यकर्ता मिलकर “मोदी है ना” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल पदयात्रा देहरादून में निकलने वाले हैं। इसके साथ-साथ आगामी दिनों के अंदर युवा मोर्चा के कार्यक्रम “युवा मतदाता सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक से 10 जनवरी तक प्रत्येक बूथ का टोली सम्मेलन किया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 22 और 23 जनवरी को होने वाली है।
24 दिसंबर को बीजेपी युवा मोर्चा का मोदी हैं न कार्यक्रम
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours