विगत दिवस देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में एक वायरल वीडियो को लेकर काफी हंगामा मच गया था। वायरल वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज था, जिसमें एक विशेष समुदाय का युवक मंदिर के आगे यूरिन कर रहा था, जिसको लेकर क्षेत्रवासी और हिंदूवादी संगठन काफी नाराज हो गए थे। मामले के संज्ञान में आने के बाद देहरादून पुलिस ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोग संयम रखें और कहीं से भी कोई धार्मिक उन्माद ना हो। अब देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इसको लेकर खुलासा किया है और बताया कि इस तरह का कृत्य करने वाला युवक मानसिक रोगी है। हालांकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,इसका नाम सद्दाम बताया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं है और इसका इलाज सेलाकुई के मानसिक अस्पताल में किया जा रहा है। यहां तक कि इस शख्स के घर वाले भी कई बार इसे बांध के रखते हैं। फिलहाल पुलिस ने मानसिक अस्पताल का सर्टिफिकेट लेकर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
सद्दाम को पुलिस ने किया अरेस्ट, हर्रावाला में मंदिर के आगे कर रहा था यूरिन
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours