देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के दिन रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में लूट कांड के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे देहरादून लाया जाएगा। 9 नवंबर को देहरादून में 10 मिनट के अंदर अपराधियों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी मॉल में घुसकर कर्मचारियों को रस्सी से बांधकर लगभग 20 करोड़ रुपये के ज्वेलरी को बैग में भरकर फरार हो गए थे।
+ There are no comments
Add yours