उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर कहा कि मत प्रतिशत के हिसाब से कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने लंबे समय तक सत्ता में रहने का मौका दिया। अब भाजपा को सत्ता मिली है और जनता की जो उम्मीदें हैं जनता से जो वादे किए गए हैं उसे भाजपा पूरा करें।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो वादे किए गए हैं उसको पूरे देश में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी राज्यों में ₹500 सिलेंडर देने का वादा किया गया इसको भी पूरे देश में लागू करना चाहिए।
प्रीतम सिंह ने पीएम से मांगा 500 रुपए का सिलेंडर
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours