पीआरडी स्थापना दिवस पर पीआरडी जवानों का गुस्सा फुटकर सामने आ गया। पीआरडी जवानों ने सीएम धामी, विभागीय मंत्री रेखा आर्या और विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई। मंत्री रेखा आर्या पीआरडी जवानों की इस हरकत पर बिफर गई और उन्होंने काफी तीखे स्वर में पीआरडी जवानों को खरी खोटी भी सुनाई। पीआरडी जवानों ने कहा कि अधिकारी अपने घरों में जूठे बर्तन मंजवाते हैं और कुत्ते घूमने और सब्जी खरीदने के लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। होमगार्ड के समान पीआरडी जवानों ने वेतन की भी मांग रखी। उन्होंने ये भी कहा कि युवा कल्याण विभाग से पीआरडी को हटाया जाए। उन्होंने मांगे नहीं माने जाने पर मुख्यालय में धरना देने की चेतावनी दी।
जूठे बर्तन मंजवाते हैं और कुत्ते घुमाने के साथ सब्जी खरीदने जाना पढ़ता है
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours