पीआरडी स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र भी मौजूद रहे। ड्यूटी के दौरान मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की मृत्यु पर परिवार को चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने पीआरडी के निशान चिन्ह् (LOGO) का अवलोकन किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने में पीआरडी जवानों का अहम योगदान
है। आपदा, चारधाम, कावड़, सिलक्यारा टनल हादसा, यातायात व्यवस्था, जैसी जगहों पर पीआरडी के जवान हमेशा डेट रहे। सीएम ने कहा कि 70 मृतकों के परिवार को रोजगार दिया गया है, जिसमे 25 महिलाएं हैं। वर्तमान नियमावली में दाह संस्कार में 10हजार रु का प्रावधान किया गया है और 2 करोड़ 79 लाख रू की धनराशि अभी तक पीआरडी स्वयं सेवकों को प्रदान की गई है। इस मौके पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं की। इनमे हर 2 वर्ष पर पीआरडी जवानों को गर्म वर्दी और सामान्य वर्दी दी जाएगी।परीक्षण या पूर्व परीक्षण की दर 1500 रू से 2500 रु की गई है
पीआरडी जवानों को 200 रू प्रतिमाह धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा। इसके साथ ही आपदा में तैनात जवानों को निर्धारित मानदेय से ₹50 बढ़ाकर दिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours