मोर्चरी में रखे गए शव को कुतर गए चूहे, नाराज परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

0 min read

जिला चिकित्सालय पौड़ी में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक शव को चूहों ने कुतर दिया। इसको लेकर परिजन काफी नाराज हैं वहीं अस्पताल प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने में जुटा है।
मामले में ए सीएमओ रमेश कुमार ने बताया कि मोर्चरी का दरवाजा खराब होने के कारण चूहे द्वारा शव को कुतर दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि दरवाजे को सही करवाया जा रहा है जिससे कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो सके। परिजन नितिन उप्रेती ने बताया कि उनके भाई का शव जिला चिकित्सालय पौड़ी के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया था। यहां पर रखे डिप फ्रीज का लॉक भी खराब था। उनके द्वारा यहां पर तैनात कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने डीप फ्रीज पर शव को सुरक्षित होना बताया। जब वह जिला अस्पताल पौड़ी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो मृतक के चेहरे को चूहों के द्वारा कुतरा गया था जो कि अस्पताल प्रशासन की बड़ी गलती है उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours