कांवड़ यात्रा में नहीं चलेगा थूक जिहाद, सीएम धामी का बड़ा ऐलान
11 जुलाई से 23 जुलाई तक उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों और आसपास के क्षेत्र से करीब चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचते हैं। ऐसे में कावड़ यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों की सुरक्षा और उनके खानपान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि अब यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का थूक जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष करोड़ों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा के लिए आते हैं। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिष्ठा और आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। सीएम धामी ने कहा कि पिछले वर्षों में थूक जिहाद जैसी दुर्भावनापूर्ण घटनाएं सामने आई थीं, जो ना सिर्फ श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि समाज के सौहार्द्र को भी चुनौती देती हैं। अब ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर इन्हें दोहराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर मौजूद हर दुकानदार, होटल और ढाबा संचालक को अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस लेना और उसे अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करना होगा। कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर जिले में विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं, जो खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेंगी। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान पर तत्काल कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि आस्था के इस महापर्व में कोई भी असुरक्षित, मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं को परोसने की इजाजत नहीं होगी। यह एक धार्मिक अवसर है, और इसमें शामिल हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह श्रद्धालुओं की सेवा पूरी निष्ठा और शुद्धता से करे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की इस साझा चेतावनी को राज्य सरकार के सख्त इरादों के रूप में देखा जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours