प्रधानमंत्री को न्योता देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

1 min read

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी आठ व नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वे पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय नेताओं को सम्मेलन का निमंत्रण दे रहे हैं। राज्य सरकार को निवेशक सम्मेलन में आने के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों की सहमति मिल गई है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मांडविया निवेशक सम्मेलन के कई सत्रों के मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में भेंट करेंगे और उन्हें निमंत्रण देंगे। इसके अलावा वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन का समापन कर सकते हैं। निवेशक सम्मेलन से पहले प्रदेश सरकार दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुकी है। इसके लिए देश और देश बाहर रोड शो भी आयोजित हुए। माना जा रहा कि दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार 50 हजार से एक लाख करोड़ रुपये तक निवेश के एमओयू कर सकती है।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो रही हैं। देश-विदेश और राज्य में हुए रोड शो में निवेश के लिए हुए एमओयू करीब दो लाख करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। सरकार ने राज्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए निवेश के लिए सेक्टर तय किए हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours