उत्तराखंड में UCC कानून लागू होने के बाद से कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि 20 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा कूच कर इस कानून का विरोध करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समान नागरिक संहिता तभी हो सकती है जब पूरे देश के लोग इसमें सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि UCC के प्रावधानों में लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की छूट दी गई है, जो कि हमारी संस्कृति के विपरीत है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में मूल निवास की बात हो रही है दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति एक साल उत्तराखंड में रहता है तो क्या उसे राज्य का स्थाई निवासी मानना सही है। वहीं बाहरी व्यक्ति को यहां के व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में छूट दी जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अब आम जनता से UCC को लेकर चर्चा करना चाहती है। आज एक फॉर्म जारी किया जा रहा है जिसके जरिए जनता से UCC को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने UCC में लिव-इन-रिलेशनशिप के कुछ प्रावधानों को चुनौती देती एक अन्य याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को जबाव दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।
+ There are no comments
Add yours