उत्तराखंड विधानसभा में डिजिटल बजट सत्र की शुरुआत

उत्तराखंड विधानसभा में डिजिटल बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण हुआ , राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र में राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां और विकास योजनाओं को सदन के पटल पर रखा, जिसमें कई विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है, राज्यपाल के अभिभाषण पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्यपाल का अभिभाषण हमारी सरकार का रोड मैप है। हर दृष्टि से उत्तराखंड आगे बढ़े इस पर सरकार प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में जिन बिंदुओं का उल्लेख किया गया है हमारी सरकार उन्हें पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस रजत जयंती वर्ष में सरकार नवाचारों को लेकर आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रदेश में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने यूसीसी का भी जिक्र किया और कहा कि सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू हुआ है और हर क्षेत्र में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने और नीति आयोग के इंडेक्स में भी सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बेरोजगारी दर में 4.4% कमी लाने में हमें सफलता मिली है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours