विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा

विश्वनाथ जगदीशिला डोलीयात्रा का आयोजन आगामी 8 मई से 5 जून तक किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि 8 मई को सुबह

ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी में डोली यात्रा की शुरुआत होगी। पहाड़ों के देवता विश्वनाथ जगदीशिला की डोली पहाड़ों से उतरकर धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान पूजा-अर्चना के बाद विश्व शांति की कामना के साथ विभिन्न पड़ावों के लिए रवाना होगी। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा हर साल आयोजित की जाती है। इस यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, देश की संस्कृति की रक्षा और चारधाम के साथ-साथ उत्तराखंड में 1000 धाम स्थापित करना है। इस यात्रा के जरिए अभी तक 327 धाम चिन्हित कर लिए गए हैं। हरिद्वार से यह देवडोली विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गंगा दशहरा के दिन विशौन पर्वत टिहरी गढ़वाल पहुंचेगी, जहां 5 जून को इस यात्रा का समापन होगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours