देहरादून आरटीओ कार्यालय में लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर 

 

उत्तराखंड में सड़क हादसों को देखते हुए देहरादून आरटीओ कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें सभी ड्राइवर और कंडक्टर की आंखों की जांच की गई। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलता है और इसी कड़ी में कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सभी बस ड्राइवर और कंडक्टर की आंखों की जांच की गई। साथ ही आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने भी अपनी आंखों की जांच कराई है और यहां आने वाले व्यक्ति भी अपनी आंखों की जांच करा रहे हैं। साथ ही शैलेश तिवारी ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई है, जिसमें कुछ को परेशानी बताई गई है लेकिन कुछ लोगों की आंखों में कोई परेशानी नहीं पाई गई है। परिवहन विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलता रहता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours