यातायात नियमों का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर बाइकों को सीज करते हुए तीनो बाइकर्स को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई की। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक रानीपोखरी क्षेत्र में थानों रोड पर स्टंट बाइकिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे, उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल थानाध्यक्ष रानी पोखरी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनो की सघन चैकिंग के दौरान भोगपुर थानो रोड पर विडालना पुल पर स्टंट कर रहे तीनों बाइकर्स के विरुद्ध तीन घंटे के अंदर कार्रवाई कर तीन बाइकों को सीज किया गया।
+ There are no comments
Add yours