उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 30 दिसंबर तक नामांकन का वक्त निर्धारित किया गया है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने में कांग्रेस विचारधारा वाले नेताओं को वरीयता दी जाएगी। हालांकि जिताऊ प्रत्याशियों पर मंथन के लिए कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी। करन माहरा ने निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 30 दिसंबर तक नामांकन का वक्त निर्धारित किया गया
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours