उत्तराखंड के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन के आंचल डेयरी को प्रदेश की जनता द्वारा प्राथमिकता देने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आंचल डेरी की ओर से पहली बार कई उत्पाद बाजार में उतारे गए हैं। त्योहारों को देखते हुए इस बार मिठाइयां भी आंचल डेयरी की ओर से बाजार में उतर गई थी। जनता ने काफी सहयोग और समर्थन देते हुए इसको सराहा है और अब आंचल डेयरी की मिठाइयों की मांग भी काफी बढ़ने लगी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों टेट्रा पैक आंचल दूध, छाछ व लस्सी की शुरुआत की गई थी। पर्वतीय क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन ने यूएचडी टोंड दूध, मसाला छाछ व लस्सी को बाजार में उतारा है। सरकार ने पांच वर्षों में कुल कारोबार का 20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।
आंचल डेयरी के उत्पाद को सराह रहे उत्तराखंडवासी, पशुपालन मंत्री ने जताई खुशी
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read
You May Also Like
Πληροφορίες για αποδόσεις και παιχνίδια στο nv casino για νέους χρήστες
November 11, 2026
Deposit options and gameplay guides for big bass bonanza splash slots
November 11, 2026

+ There are no comments
Add yours