राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या सहित कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही थी। पुलिस ने घटना पर काफी होमवर्क किया और अब जाकर इसका खुलासा हुआ है। जांच के बाद पता चला दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। क्षेत्र में दूध की सप्लाई करने वाले शाहरुख नाम के युवक की लोडर गाड़ी से टक्कर लगने के बाद दोनों घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद लोडर चालक काफी डर गया और खुद को बचाने के लिए उसने साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया और दोनों मृतकों की डेड बॉडी को नहर में फेंक दिया। दोनो शवों को इस तरह से फेंका गया था कि पहली नजर में ये मामला आत्महत्या और हत्या जैसा लग रहा था।
देहरादून पुलिस ने शाहरुख को पकड़ा, प्रेम नगर क्षेत्र में महिला और पुरुष की एक साथ मिली थी डेड बॉडी
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours