देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वीरेंद्र पोखरियाल देहरादून नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर उन्हें नगर निगम में काम करना है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी ने एक राज्य आंदोलनकारी को देहरादून मेयर का टिकट दिया है वीरेंद्र पोखरियाल पार्टी में लंबे समय से जमीन पर काम कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours