देहरादून नगर निगम में रोचक मुकाबला, दो पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आमने-सामने

लंबी जद्दोजहद के बाद देहरादून नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस ने मेयर पद पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काटकर सौरभ थपलियाल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना चेहरा बनाया। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रसंघ की राजनीति से निकले हैं। देहरादून नगर निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला काफी रोचक होगा।

वीरेंद्र पोखरियाल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी भी हैं। उनकी यही नजदीकी टिकट की राह प्रशस्त करने में काम आई। वहीं, अंतिम समय तक टिकट की रेस में शामिल रहे अभिनव थापर और नवीन जोशी की कसरत पर यहीं विराम लग गया। दूसरी तरफ सौरभ थपलियाल को मेयर पद का टिकट देकर भाजपा ने नगर निगम की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, आखिरी समय तक गामा जद्दोजहद करते रहे, मगर उनकी बात नहीं बन पाई। अब छात्र राजनीति के दो चेहरे आमने सामने होने से चुनावी रण और रोचक हो गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours