शुक्रवार शाम तक सभी मजदूरों को कर लिया जाएगा रेस्क्यू

0 min read

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार सिल्कयारा टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही कार्यदाई संस्थाओं के विशेषज्ञों से बातचीत की। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी टनल का दौरा कर चुके हैं। निरीक्षण के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मजदूरों को निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियां मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जो मशीन लाई गई है वह अपना काम कर रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार शाम तक सभी फंसे मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours