मुख्यमंत्री धामी ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

0 min read

उत्तराखंड में अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस बीच प्रदेश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय खेलों में मौका देने के लिए एक बड़ा आयोजन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। हालांकि राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन हर साल इसी समय में होता है लेकिन इस बार का यह आयोजन काफी खास है। देहरादून स्थित युवा कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। राज्य स्तरीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस खेल में प्रदेश की बेटियां और युवा बढ़चढकर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के जरिए ही खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए होता है। हमारे लिए अच्छी बात है कि इस बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है और इन खेलों में भी उत्तराखंड के युवा हिस्सेदारी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को उतनी ही पुरस्कार देने की बात कही है जो पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता जीतने पर मिलती है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours