केदारनाथ की नव निर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली शपथ

1 min read

 

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार को नमन करते हुए कहा कि केदारनाथ की जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीत दिलाई है उसको पूरा करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार और केदारनाथ क्षेत्र की जनता का आभार जताया। नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर अपने मोहर लगाई है विधानसभा क्षेत्र के जिस हिस्से में विकास अभी तक नहीं पहुंच पाया है वहां विकास करने का काम करेंगे।

 

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours