मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

1 min read
  • *मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

इस अवसार पर सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री राम सिंह कैड़ा, महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours