सरकार पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल

– उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लैंड जिहाद, मजार जिहाद, थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लव जिहाद के साथ-साथ डेमोग्राफिक परिवर्तन को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। इन मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने रुख को साफ किया है, विपक्ष की ओर से भी सरकार पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकारें कमजोर पड़ गई हैं और अगर कानून का राज हो तो कोई किसी पर हाबी नहीं होगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद के मामले में कहा कि अगर मस्जिद सही है और वैध है तो सरकार को जनता के सामने स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मस्जिद अवैध है तो ऐसी स्थिति में वहां पर बुलडोजर चला देना चाहिए। कुल मिलाकर शंकराचार्य ने इस मामले में भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और कहा है कि जब स्थिति स्पष्ट नहीं है तो जनता आंदोलन करेगी लेकिन इसमें सरकार को कागज दिखाकर साफ करना चाहिए की मस्जिद वैध है या अवैध।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours