कांग्रेस का दवा केदारनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी की होगी जीत

 

आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस पर स्थिति अभी साफ नहीं की है और कहा है कि पार्टी की ओर से जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा वह जीत दर्ज करेगा। मनोज रावत ने कहा कि यह जो चुनाव है वह सरकार के खिलाफ है, क्योंकि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास के कार्य नहीं किए गए हैं। लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है और कांग्रेस के पक्ष में जनता का पूरा समर्थन है। उन्होंने इस बात को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए हैं कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए लगा दिया है। इसके अलावा बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी मंत्री और तमाम दिग्गज प्रचार प्रसार करने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours