उत्तराखंड में राजनीतिक गलियारों में इस समय बहुत कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है खास तौर पर सत्ताधारी पार्टी में आपसी द्वंद्व अब सड़कों पर दिखने लगा है। भाजपा के भीतर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर हो रही आवाज अब पार्टी के लिए खतरे की किसी घंटी से कम नजर नहीं आ रही है। बीजेपी के ही तमाम विधायक और संगठन के नेता अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दर्जाधारी मंत्री हेमराज बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस विवाद पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंदरूनी खींचतान पहले ढकी हुई थी, लेकिन अब खुलेआम सामने आ रही है। आपको बता दें कि कई विषयों को लेकर कांग्रेस भी सरकार को सड़क पर घेरती हुई नजर आ रही है।
+ There are no comments
Add yours