31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद नुकसान का आंकलन, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का 48 करोड़ 36 लाख के नुकसान का प्रस्ताव

 

विगत 31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद विभागीय अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कुल 41 प्रस्ताव में 48 करोड़ 36 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिन 41 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें लोक निर्माण विभाग के 19 प्रस्ताव पर जिनकी लागत 29 करोड़ 34 लाख और सिंचाई विभाग के 12 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 19 करोड़ एक लाख है कुल 41 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 48 करोड़ 36 लाख है उनको स्वीकृति प्रदान कर जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि आपदा के बाद यात्रा रूट को व्यवस्थित करने और नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करने का प्रयास जारी है जिससे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न होने पाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours