केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों का जीत का दावा

 

आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों की ओर से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही उपचुनाव के लिए दावेदार उम्मीदवारों का लिस्ट केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड को भेजा जाएगा और केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड जल्द ही कैंडिडेट की घोषणा करेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केदारनाथ सीट पर बीजेपी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा और कश्मीर सहित अन्य प्रदेशों में अपनी स्थिति के बारे में सोचना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम सिंह ने केदारनाथ सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह सीट रिक्त हुई थी उसी दिन से कांग्रेस उसे क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने तमाम मुद्दों को लेकर इस उप चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने की बात कही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours