पूर्व सीएम हरीश रावत ने की उत्तराखंड में घोटालों की सीबीआई जांच की मांग

हरिद्वार के चर्चित जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार डीएम कर्मेंद्र सिंह और आईएएस वरुण चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पीसीएस अधिकारी अजयवीर पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए हैं। इस पूरे मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में जितने भी इस तरह के घोटाले हुए हैं उनकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने हरिद्वार में हुए इस भूमि घोटाले के साथ ही प्रदेश में कई अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि उन सभी की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों ने ये दुस्साहस कैसे किया? इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो लोग राज्य के साथ इस तरह से धोखा कर रहे हैं. उन लोगों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours