केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड को विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि 213 किलोमीटर की रोड दिल्ली-देहरादून की सड़क बन रही है। अब ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून जा सकेंगे और कई जगह पेट्रोल पंप के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि अगले कुछ महीनो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा उत्तराखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आने में काफी आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।
+ There are no comments
Add yours