उत्तराखंड कांग्रेस ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचारियों और अनैतिक कार्य करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आए से अधिक मामले में मंत्रिमंडल द्वारा कोई फैसला न लेने पर भी निशाना साधा है। आपको बता दें कि प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इस पर फैसला 19 अक्तूबर को कोर्ट में होगा। कोर्ट इस निर्णय के लिए मंत्री परिषद की स्वीकृति का इंतजार कर रही है। धामी सरकार को 8 अक्टूबर तक इस मामले में कोर्ट को अवगत कराना था कि इस मामले में मंत्रिमंडल की क्या राय है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा तक जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा इस बात को लेकर आवाज उठाती रही है। मंत्री गणेश जोशी के मामले में मंत्रिमंडल द्वारा अभी तक कोई फैसला न लेने से सब जाहिर होता है कि भाजपा सरकार और भाजपा बलात्कारी व्यभिचारियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने उनको पुष्पित और पल्लवित करने का काम करती है।
+ There are no comments
Add yours