मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि राज्य में गैस, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति है, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर देने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में घरेलू और कमर्शियल गैस की उपलब्धता, अस्पतालों, शैक्षिक संस्थानों और उद्योगों की आवश्यकताएं, आगामी चारधाम यात्रा के दौरान संभावित बढ़ती मांग, उर्वरकों की स्थिति, पीएनजी पाइपलाइन विस्तार, सीएनजी आपूर्ति, कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण, अफवाह प्रबंधन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि वैश्विक चुनौती को अवसर में बदलने के लिए ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से बढ़ने का समय है। उन्होंने सभी विभागों को घरेलू, औद्योगिक और परिवहन क्षेत्रों में वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
+ There are no comments
Add yours