पर्वतारोहण अभियान में शामिल एनसीसी के 34 कैडेट्स ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

पर्वतारोहण अभियान में शामिल एनसीसी के 34 कैडेट्स ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। राजभवन में फ्लैग-इन समारोह आयोजित कर सभी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया गया। एनसीसी के इस पर्वतारोही दल ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित अबीगमन चोटी तक पर्वतारोहण किया है। विगत 3 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किए गए पर्वतारोहण अभियान में कुल 34 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर विंग के 16 और सीनियर डिविजन के 18 कैडेट्स थे। इन 34 एनसीसी कैडेट्स में से 12 कैडेट्स उत्तराखण्ड के थे। इस अभियान का उद्देश्य 2025 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए योग्य कैडेट्स का चयन और प्रशिक्षण था। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पर्वतारोही दाल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस अभियान में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। अपने जैसे तमाम लोगों के लिए यह कैडेट्स प्रेरणा के स्रोत हैं। वहीं अभियान में शामिल सभी एनसीसी कैडेट्स ने अपने अनुभवों को साझा किया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours