उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा में फिर से तेजी आई है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले सभी तीर्थयात्री अपनी पूरी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होता है और ऐसे में तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र के मौसम के हिसाब से ही अपनी तैयारी के साथ आगे की यात्रा करें। इसके अलावा अपने खाने-पीने और ठहरने की भी पहले से पूरी व्यवस्था कर लें। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जो दिशा निर्देश जारी होता है उस पर भी सभी तीर्थयात्री अमल करें।
+ There are no comments
Add yours