उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी की पुस्तक खाकी में स्थितप्रज्ञ का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अनिल कुमार रतूड़ी ने लंबे समय तक पुलिस में रहकर उत्कृष्ठ कार्य किए हैं। उसी पर आधारित अपने अनुभवों को उन्होंने इस किताब में साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस किताब से लोगों को पुलिस के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिलेगा। एक आईपीएस की स्मृतियां और अनुभव पर ये पुस्तक आधारित है। इस पुस्तक में कुछ चुनिंदा घटनाओं का वर्णन किया गया है। सफलता और असफलता में एक समान रहने का वर्णन इस पुस्तक में किया गया है। सीएम ने कहा कि एक साहित्यकार जब पुस्तक लिखता है, तो उसका लगाव सीधा प्रभु से होता है। इसके साथ ही रोचकता के साथ इस पुस्तक को प्रस्तुत करने का काम किया गया है।
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी की पुस्तक का सीएम धामी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours