प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और पीएम मोदी 74 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उत्तराखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी लोग पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत की ख्याति बढ़ी है। देश विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें, वह शतायु हों, दीर्घायु हों और लंबे समय तक देश का नेतृत्व करें यही हमारी कामना है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव रहा है। उत्तराखंडवासी भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours