उत्तराखण्ड प्रीमीयर लीग का शुभारम्भ

 

 

राजधानी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा, भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेता सोनू सूद सहित क्रिकेट के खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी के गवाह बने। क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में 15 सितंबर से 22 सितंबर तक देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 पुरुष और 3 महिला टीम यानी कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। शुरुआत के पहले दिन क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया। पहले दिन बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर देहरादून क्रिकेट स्टेडियम का नॉर्थ जोन, ईस्ट स्टैंड और वेस्ट स्टैंड पर लोगों का खूब जमावड़ा देखने को मिला।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours