पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनको लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इन्हीं मामलों को लेकर विपक्ष भी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। उत्तराखंड देवभूमि है, उत्तराखंड शांत प्रदेश है और ऐसे में यहां अपराधिक घटनाएं खास तौर पर महिलाओं को लेकर जो अपराध बढ़ने लगे हैं उससे पूरे प्रदेश के लोग चिंतित हैं। पिछले दिनों उधमसिंहनगर मे हुए दो दुष्कर्म की घटनाएं हुई, राजधानी देहरादून के आईएसबीटी मे किशोरी के साथ हुई बर्बरता और हरिद्वार में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना की ने उत्तराखंड के निवासियों के मन मे भय पैदा कर दिया है। हालांकि पुलिस विभाग का साफ तौर पर कहना है कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है, जब भी किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो पुलिस का यह प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द उसका खुलासा किया जा सके। फिलहाल जो आंकड़े विभाग ने प्रस्तुत किए हैं वो चौकाने वाले हैं। इस वर्ष की तुलना में पिछले वर्षों मे अपराध ज्यादा हुए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इस समय स्थिति सामान्य है।
+ There are no comments
Add yours