उत्तराखंड एसटीएफ ने उधमसिंहनगर जिले में यूपी उत्तराखंड बॉर्डर के पास 02 नशा तस्करों को 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अभियान चलाए जा रहे हैं। एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने ऊधमसिंहनगर में अभियुक्त चमन प्रकाश और महावीर को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 07 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी है। पकड़े गये अभियुक्त अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूँ जनपदों के रहने वाले हैं और लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं। पहले भी उत्तराखंड में यह दोनों नशा तस्कर नशे की खेफ पहुंचाते रहे हैं।
एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, अन्तर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours