उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों में भय का माहौल हो और उन्हें इस बात का एहसास हो कि वे उत्तराखंड में आएंगे और अपराध करेंगे तो यहां से बचकर नहीं जा पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार के एसएसपी से बात कर उनसे कानून व्यवस्था और अपराधियों पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निर्देश दिए हैं। त्रिवेंद्र रावत ने पूर्व के प्रकरणों को लेकर भी पुलिस पर सवाल उठाए और राष्ट्रपति के दौरे के दौरान करोड़ों की डकैती को लेकर भी उत्तराखंड पुलिस को घेरा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं है और उत्तराखंड पुलिस को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours